काहिरा : नाइट क्लब में हमला करने वाले 3 हमलावर गिरफ्तार

इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी अल-अहराम की वेबसाइट से यह जानकारी मिली।

हमलावरों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं, जिसके अनुसार शुक्रवार को तड़के किया गया यह हमला अल-सैयद नाइट क्लब के मालिकों और कर्मचारियों से बदला लेने के लिए किया गया था। हमलावरों ने बताया कि हमले से एक दिन पहले ही नाइट क्लब में एक महिला के साथ झगड़ा होने पर नाइट क्लब से उन्हें धक्के देकर बाहर कर दिया गया था।

हमलावरों में दो किशोर हैं। जबरन बार में घुसने के बाद हमलावरों ने वहां मोलोटोव कॉकेटल बम फेंके जिससे नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। हमलावरों में शामिल इन दो किशोरों में एक 19 वर्षीय लड़के को उसके दोस्त ‘द क्रेजी’ कहकर पुकारते हैं और वह मेकैनिक है, जबकि दूसरा 18 वर्षीय हमलावर अभी पढ़ाई कर रहा है।

दोनों किशोरों को शुक्रवार को स्वेज से गिरफ्तार किया गया। वे छिपने के लिए काहिरा से भागकर स्वेज चले गए थे। दोनों हमलावर किशोरों ने कहा कि वे सिर्फ वहां थोड़ा-बहुत तोड़-फोड़ करना चाहते थे और उन्हें खबर सुनन तक बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके हमले में लोगों की जानें चली गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493