सीरिया : अल कायदा कमांडर मारा गया

समाचार एजेंसी के अनुसार, नुसरा फ्रंट का प्रमुख सुरक्षा अधिकारी तथा दमिश्क और दारा में आतंकवादी संगठन का प्रमुख जॉर्डन वासी अबू जलिबीब अल ओरदोनी शुक्रवार को सैदा और काहिल कस्बों के बीच सड़क पर लगाए गए एक बम की चपेट में अपनी कार के आ जाने से मारा गया।

अन्य मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अल-ओरदोनी नुसरा फ्रंट का दूसरा सबसे बड़ा कमांडिंग अधिकारी था।

इस बीच समाचार एजेंसी सना ने कहा है कि सीरियाई सेना द्वारा दारा प्रांत के उत्तरी सुदूरवर्ती इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ की गई भारी गोलाबारी में नुसरा फ्रंट को पिछले कुछ दिनों में काफी क्षति उठानी पड़ी है।

नुसरा फ्रंट और उसके समर्थन वाले अन्य आतंकवादी संगठनों ने हाला ही में ‘द बैटल ऑफ लिबरेटिंग जिदियेह’ नाम से दारा प्रांत के उत्तरी जिदियेह कस्बे में नए सिरे से युद्ध का एलान किया है। हालांकि आतंकवादी संगठनों को अपने खिलाफ भारी सैन्य कार्यवाही के चलते अपना यह अभियान जल्द ही रोकना पड़ा।

सना के अनुसार, हाल ही में दारा के उत्तरी इलाके में 17 आतंकवादी मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493