किंग्स कप के सेमीफाइनल में बार्सिलोना से भिड़ेगा विलारियल

मेड्रिड, 30 जनवरी (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना किंग्स कप फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विलारियल से भिड़ेगा। दूसरे सेमीफाइनल में एथलेटिक क्लब बिल्बाओ का मुकाबला एस्पानियोल से होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार गेर्राड मोरेनो के 11वें मिनट में दागे गए गोल की बदौलत विलारियल ने गुरुवार रात क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में गेटाफे पर 1-0 की जीत दर्ज की। इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में भी विलारियल ने 1-0 की जीत हासिल की थी।

विलारियल पहली बार किंग्स कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है।

दूसरी ओर गुरुवार को ही बिल्बाओ ने मालागा को 1-0 से मात दी। मैच के दूसरे हाफ में अरित्ज एंडुरिज ने यह निर्णायक गोल दागा। वहीं, दूसरे चरण में सेविला से मिली 0-1 की हार के बावजूद एस्पानियोल सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा।

दरअसल, एस्पानियोल ने सेविला को क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-1 से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493