किंग्स कप के सेमीफाइनल में पहुंचा बार्सिलोना

मेड्रिड, 29 जनवरी (आईएएनएस)। एफसी बार्सिलोना ने किंग्स कप (कोपा डेल रे) के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

बार्सिलोना ने बुधवार को खेले गए दूसरे चरण के क्वार्टर फाइनल मैच में एटलेटिको मेड्रिड को 3-2 से हराया। पहले चरण में बार्सिलोना को 1-0 से जीत मिली थी।

बार्सिलोना ने पहले चरण में जीत हासिल करने वाली टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया था जबकि एटलेटिको की टीम अपने स्टार खिलाड़ी डिएगो गोडिन और कोके के बगैर मैदान में उतरी।

एटलेटिको के घरेलू मैदान विंसेंट काल्डेरोन स्टेडियम में हुए इस मैच में एटलेटिको के प्रशंसकों ने दो अहम खिलाड़ियों की भरपाई का पूरा प्रयास करते हुए अपनी टीम की जमकर हौसलाअफजाई की लेकिन बार्सिलोना पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा।

इस मैच में बार्सिलोना के लिए नेमार ने दो गोल किए। एटलेटिको के लिए फर्नाडो टॉरेस और राउल गार्सिया ने गोल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493