द हेग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐम्स्टरडम में नीदरलैंड के सबसे बड़े राष्ट्रीय अवकाश ‘द किंग्स डे’ के मौके पर शुक्रवार को भारत के लिए पर्यटन को बढ़ावा देनी वाली अनोखी पहल ‘बॉलीवुड ऑन ए बोट’ का शुभारंभ किया गया।
भारतीय दूतावास ने कहा कि नहरों के तट और नावों में करीब 50 हजार मौजी लोगों ने प्रस्तुति का मजा लिया जो एक बड़ी सफलता है।
नावों में सवार नृत्यकारों और ढोल वादकों ने पांच घंटे से ज्यादा समय में ऐम्स्टर्डैम की तीन मुख्य नहरों हेरेनग्रेच्ट, प्रिंसेनग्रेच्ट और कीजर्सग्रेच्ट से गुजरते हुए 100 से ज्यादा का सफर तय किया।
भारत पर्यटन और जेट विमानन के सहयोग से द हेग में भारतीय दूतावास ने इस पहल की शुरुआत की है। नावों को अतुल्य भारत के बैनरों से सजा दिया गया। दो हिस्सों पर जेट विमानन और नाव के पिछले भाग में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जश्न के बैनर लगे हैं। नावों पर हुई रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों में दर्शकों ने खूब रुचि दिखाई।
नीदरलैंड मराठी मंडल के नृत्यकारों ने ढोल, लावणी, बिहू, भांगड़ा और घूमर किया तो वहीं बॉलीलिशीयस ट्रप के सदस्यों ने नावों पर बॉलीवुड नृत्य किया।
राजदूत वेणु राजामोनी और एमस्टरडम के भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों ने सुबह नावों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नीदरलैंड में 27 अप्रैल का दिन राष्ट्रीय अवकाश ‘किंग्स डे’ के रूप में मनाया जाता है। ‘किंग्स डे’ राजा विलियम एलेग्जेंडर के जन्मदिन के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रव्यापी समारोह किए जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath