फिलीपींस ने ‘यौन दासी’ की मूर्ति हटाई

मनीला, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलीपींस प्रशासन ने मनीला में लगाए गए एक कांसे की मूर्ति को हटा दिया है, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सैनिकों द्वारा महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के प्रतीक के रूप में पांच महीने पूर्व स्थापित किया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस मूर्ति को शुक्रवार रात हटाया गया। पूर्व यौन दासियों की दुर्दशा से सहानुभूति रखने वाले कार्यकर्ता शनिवार सुबह उस जगह एकत्र हुए, जहां यह मूर्ति लगाई गई थी और बाद में उनके द्वारा बयान जारी किए जाने की संभावना है।

यह एक सात फुट ऊंची कांसे की मूर्ति थी, जिसमें फिलीपींस की पारंपरिक लिबास पहने आंखों पर पट्टी बांधे एक दुखी महिला को दिखाया गया था। इस मूर्ति को पिचले साल आठ दिसंबर को रॉक्सस बॉलवर्ड में लगाया गया था।

इस स्मारक पर लगे शिलालेख में लिखा था, “यह स्मारक फिलीपींस की उन महिलाओं की याद दिलाता है, जो 1942-45 के दौरान जापानी सैनिकों के कब्जे के दौरान दुर्व्यवहार से पीड़ित हुई थीं। उन्हें अपनी कहानी दुनिया को बताने के लिए सामने आने में समय लगा।”

इस मूर्ति से जापान चिढ़ गया और उसने फिलीपींस से इस मूर्ति को हटाने की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493