किंग लियर की भूमिका में नजर आएंगे अल पचीनो

लॉस एंजेलिस, 26 नवंबर (आईएएनएस)। शेक्सपीयर के नाटक के नए फिल्म रूपातंरण में किंग लियर की भूमिका में अमेरिकी अभिनेता अल पचीनो नजर आएंगे।

‘द गॉर्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्कर विजेता अभिनेता इस फिल्म में माइकल रेडफोर्ड के निर्देशन में काम करेंगे, जिन्होंने पचीनो के साथ 2004 में आई फिल्म ‘द मर्चेट ऑफ वेनिस’ में काम किया था जिसमें अभिनेता ने शाइलॉक की भूमिका निभाई थी।

रेडफोर्ड ने कहा, “लियर का किरदार निभाने की हर किसी की ख्वाहिश होती है। अल पचीनो के जेहन में लंबे अरसे से यह विचार था। शाइलॉक और लियर में अंतर है। शाइलॉक के जहां सिर्फ पांच दृश्य थे वहीं लियर लगभग हर दृश्य में है।”

पचीनो ने ‘द गॉडफादर’ और ‘स्कारफेस’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493