सलीम खान को इफ्फी में किया जाएगा सम्मानित

पणजी, 26 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान को 49वें अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी) के समापन समारोह में सिनेमा में उनके लाइफटाइम योगदान के लिए एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

उन्हें बुधवार को समारोह के समापन कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने सोमवार को यह घोषणा की।

राठौर ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए इफ्फी सलीम खान को सम्मानित करेगा।”

प्रमुख पटकथा लेखक के रूप में सलीम कई प्रतिष्ठित फिल्मों की पटकथा लिखने के लिए जाने जाते हैं, जिसमें ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ मुख्य हैं। उन्होंने लेखक जावेद अख्तर के साथ लंबी साझेदारी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493