‘किकबॉक्सर : रिटेलिएशन’ में नजर आएंगे वैन डमे

लॉस एंजेलिस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता जीन क्लॉडे वैन डमे ‘किकबॉक्सर : वेंजियेंस’ के सीक्व ल ‘किकबॉक्सर : रिटेलियेशन’ में भी नजर आएंगे।

बेल्जियाई अभिनेता ने ‘किकबॉक्सर : वेंजियेंस’ में कराटे मास्टर के रूप में काम किया था। उन्होंने 1989 की मूल ‘किकबॉक्सर’ में मुख्य भूमिका निभाई थी।

वेबसाइट ‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वैन ने इस सप्ताह अपने आधिकारिक फेसबुक पृष्ठ के जरिये लाइव वीडियो में अपने करार पर हस्ताक्षर किए।

दो ब्लैक बेल्ट्स हासिल कर चुके डिमिट्री लोगोथेटिस ‘किकबॉक्सर : वेंजियेंस’ के लेखक और निर्माता हैं और इसके सीक्व ल का निर्देशन कर रहे हैं।

लोगोथेटिस ने कहा, “जेसी ने ‘किकबॉक्सर’ में अपना ऐसा करिश्मा और मार्शल आर्ट्स का कौशल दिखाया है, जो और कोई कलाकार नहीं कर सकता।”

फिल्म की शूटिंग थाईलैंड में अगले सप्ताह से शुरू होगी। फिल्म के सिक्व ल में माइक टायसन, रोनाल्डिनो और हैफपोर जुलियस बोजोर्नसन भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493