दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप के साथ आंशिक बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आसमान में बदली छाई रहेगी। कुछ क्षेत्रों में शाम या रात के समय हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।”

आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 72 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। हालांकि, समय के साथ-साथ इसमें गिरावट का अनुमान है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493