‘किक 3’ के लिए तैयार हूं : रवि तेजा

चेन्नई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ‘किक’ फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘किक 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता रवि तेजा का कहना है कि अगर कहानी मजेदार हुई तो वह ‘किक 3’ के लिए भी तैयार हैं।

रवि ने आईएएनएस को बताया, “मैं ‘किक 3’ करना पसंद करूंगा, लेकिन सिर्फ फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए नहीं। अगर कहानी दिलचस्प और टीम अच्छी हुई, तो मुझे इसे करने में खुशी होगी।”

उन्होंने कहा, “फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की गुंजाइश है, लेकिन इसके पास एक अच्छी कहानी होनी चाहिए। मैं अच्छी कहानी लिखने का फैसला लेखक पर छोड़ दूंगा और अगर वे मेरे पास मजेदार कहानी लेकर आए, तो इसे करने के लिए तैयार रहूंगा।”

सुरेंद्र रेड्डी निर्देशित ‘किक 2’ में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

‘किक 2’ में राजपाल यादव, रवि किशन और कबीर दूहन सिंह जैसे चर्चित सितारे भी हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493