‘पुली’ के ट्रेलर ने दिलाई डिजनी की याद

चेन्नई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘पुली’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया और यह फिल्म उनके प्रशंसकों को डिजनी फिल्म का अनुभव देती है।

‘पुली’ का 114 सेकेंड का इस ट्रेलर में काल्पनिक स्थान को दर्शाया गया है, जहां की शासक बुरी शक्तियों वाली राजकुमारी है। विजय इसमें लोगों की उम्मीद की एक किरण बनकर आता है और उन्हें बुरी शक्तियों वाली राजकुमारी के अत्याचारों से बचाता है।

इस फिल्म में राजकुमारी का किरदार श्रीदेवी ने निभाया है जो हॉलीवुड फिल्म ‘मलेफिसेंट’ में हॉलीवुड कलाकार एंजेलिना जोली के निभाए किरदार से मिलता-जुलता है।

फिल्म का निर्देशन चिबु देवेन ने किया है और इस फिल्म में श्रुति हासन और हंसिका मोटवानी विजय की प्रेमिकाओं के किरदार में हैं।

फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और यह 17 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493