किमेल ने ट्रंप के भाषण की तुलना ‘चौथे दर्जे की किताब’ से की

लॉस एंजेलिस, 27 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी होस्ट जिमी किमेल का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भाषण काफी हद तक चौथे दर्जे की किताब जैसा होता है। उनके भाषण में इस्तेमाल होने वाले शब्द बहुत सरल और आसानी से समझे जा सकते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, किमेल ने गुरुवार रात अपने शो ‘जिमी किमेल लाइव’ में ट्रंप की पहली विदेश यात्रा का मजाक उड़ाया।

उन्होंने कहा, “मैंने इस बात पर गौर किया है कि उनका भाषण काफी हद तक चौथे दर्जे की किताब जैसा होता है। वह बहुत धीरे-धीरे और सरलता से बोलते हैं.. उनका भाषण ज्यादा बड़ा नहीं होता।”

किमेल ने नौ दिनों में दिए गए ट्रंप के हालिया यूरोप और मध्य पूर्व के पांच देशों की यात्रा के भाषणों की ओर संकेत किया।

इस बात को उजागर करने के लिए कि ट्रंप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे एक बच्चा भी समझ सकता है, किमेल ने भाषणों को पढ़ने के लिए अपने शो में चौथी कक्षा के छात्रों के समूह को बुलाया।

भारत में ‘जिमी किमेल लाइव’ का प्रसारण स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493