दिल्ली में 2 गिरफ्तार, 104 वाहन जब्त

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को चलाए गए एक अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और छह आग्नेयास्त्र और 104 वाहन जब्त कर लिए गए।

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार को चलाए गए एक अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और छह आग्नेयास्त्र और 104 वाहन जब्त कर लिए गए।

पुलिस उपायुक्त ऋषि पाल ने कहा, “गिरफ्तार लोगों में एक 13 वर्ष पुराने मामले में भगोड़ा घोषित अपराधी भी शामिल है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस अभियान में कुल 771 जवान शामिल थे, और यह रात 12 बजे से तड़के चार बजे तक चला।

ऋषि पाल ने कहा, “पूरे इलाके को सील कर दिया गया और उसके बाद आपराधिक पृष्ठभूमि के कुल 703 लोगों से पूछताछ की गई।”

इस दौरान 104 वाहन जब्त किए गए और रंगीन शीशे लगे वाहनों के लिए 25 लोगों पर जुर्माना किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493