किम कर्दशियां के इंस्टाग्राम पर 5.5 करोड़ फॉलोअर्स

लॉस एंजेलिस, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां के इंस्टाग्राम पर 5.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।

किम ने इस बात की खुशी अपने प्रशंसकों के साथ अपनी ‘पाउटिंग सेल्फी’ के साथ संदेश देते हुए साझा की।

किम ने सेल्फी के साथ भेजे संदेश में कहा, “5.5 करोड़। हे भगवान। आपको ढेर सारा प्यार।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, किम की मां क्रिस जेनर के फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर रविवार को एक करोड़ हो गए, जिसके एक दिन बाद किम के फॉलोअर्स की संख्या 5.5 करोड़ तक पहुंच गई।

किम की मां क्रिस ने अपने पेज पर एक ‘कोलाज’ के साथ दिए संदेश में कहा, “मुझे फॉलो करने के लिए धन्यवाद। भरोसा नहीं होता कि एक करोड़ फॉलोअर्स हो गए। आप लोग बेहतरीन हैं। मुझे काफी अच्छा लग रहा है।”

क्रिस ने आगे लिखा, “सभी को मेरी क्रिसमस। अपने करीबी और खास लोगों को यह बोलना न भूलें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493