किम कर्दाशियां ने पहली बार बाल किया लाल

लॉस एंजेलिस, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लाल रंग के बालों में नजर आ रही हैं।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को साझा किए गए इस वीडियो में किम लाल रंग का शियर टॉप पहने और लॉलीपॉप चूसती नजर आ रही हैं।

इस बीच किम ने अपनी बहन ख्लोई कर्दाशियां को लेकर फैली अफवाहों को खारिज कर दिया है। ख्लोई अपने प्रेमी ट्रिस्टन थॉम्पसन के साथ अलग हो गई हैं।

किम ने ख्लोई को ‘नेक्स्ट बैचलोरेट’ बताने वाली अफवाहों को फर्जी खबर करार दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493