मेहर मेरी प्राथमिकता : नेहा धूपिया

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया का कहना है कि बेटी मेहर उनकी प्राथमिकता है, लेकिन वह अपने काम पर भी ध्यान देती रहेंगी।

नेहा और अंगद बेदी की बेटी मेहर धूपिया बेदी का जन्म पिछले साल 18 नवंबर को हुआ था। अभिनेत्री काम पर लौट आई हैं और वह ‘रोडीज रियल हीरोज’ में भी नजर आ रही हैं।

नेहा ने आईएएनएस से कहा, “जब आप गर्भवती होती हैं तो कई लोग कई तरह की बातें आपको बताते हैं.जैसे कि जब तुम्हारे बच्चे होंगे तो ‘तुम्हारी जिंदगी बदल जाएगी’ और फिर बच्चे के जन्म के बाद सोने के समय में भी बदलाव होगा, मानसिकता बदलती है और आपके दिल में किसी के लिए जगह बन जाती है।”

उन्होंने कहा, “आपके दिल और दिमाग में वह शख्स आपकी पहली प्राथमिकता होता है और आप सोचने लगते हैं ‘महज एक सेकेंड में यह सब कैसे हो गया।’ मेरी प्राथमिकता मेहर है। लेकिन, मैं निश्चित रूप से एक कामकाजी मां बनना चाहती हूं तो मैं काम को भी प्राथमिकता देती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493