लॉस एंजेलिस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। रियेलिटी टीवी शख्सियत किम कार्दशियां वेस्ट मानती हैं कि वह खुदगर्ज हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियंस’ की एक कड़ी के दौरान किम ने शो देख रहे एक ट्विटर यूजर के एक प्रश्न के जवाब में यह कहा।
ट्वीटर यूजर ने लिखा, “कौन खुदगर्ज है – मैं या किम कादर्शियां। यहां तक कि जब वह चुप्पी साधे होती हैं, तब भी वह ऐसी ही लगती हैं।”
किम ने इसके जवाब में लिखा, “नहीं, आप ऐसे नहीं है, मैं ऐसी हूं, पूरी तरह से।”
किम अक्सर अपनी तस्वीरें लेना पसंद करती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।
इससे पहले उन्होंने 352 पेज की एक कॉफी-टेबल बुक रिलीज की थी, जिसका शीर्षक था ‘सेलफिश’।
dharmpath.com dharmpath