किम कार्दशियां ने फिर साझा की नग्न तस्वीर

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। अपनी हालिया नग्न सेल्फी को लेकर चर्चा में रहीं रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां ने अपनी एक और नग्न तस्वीर ऑनलाइन साझा की है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को अपनी कामुक तस्वीर साझा करने के बाद किम ने इंस्टाग्राम पर फिर से अपनी एक नग्न तस्वीर साझा की।

अपनी इससे पूर्व की नग्न तस्वीरों से बिल्कुल अलग इस तस्वीर में किम के बाल काले हैं। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया है – ‘लिबरेटिड’।

किम के कुछ प्रशंसकों ने उनकी तस्वीर की सराहना की है, तो कुछ ने तस्वीर में फेर बदल करने के लिए उनकी आलोचना की है।

किम के एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “मैं झूठ नहीं बोलूंगा, वह आकर्षक दिखती हैं।”, तो वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “उनकी कमर का फोटोशॉप एनाटोमिकली (शरीर रचना की दृष्टि से) गलत है।”

क्लो मोरेट्ज, बेटे मिडलर और एलेन डेजेनेरेस जैसे सेलेब्रिटीज ने भी किम की विवादास्पद तस्वीर पर टिप्पणी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493