किम को अब भी दूसरे बच्चे की उम्मीद

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां को अब भी उम्मीद है कि वह दूसरी बार मां बन सकेंगी।

किम ने ‘द टुडे’ शो को बताया, “वे(जानकार) कहते हैं कि अगर आप एक साल से गर्भधारण की कोशिश कर रही हों, तो आपको थोड़ी सी मदद की जरूरत होती है। मेरा पहला प्रसव काफी मुश्किलों भरा था, इसलिए मैं समझती हूं कि मेरी चुनौतियां क्या हैं। मैं सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक से सलाह-मशवरा ले रही हूं। गर्भधारण के लिए हरसंभव कोशिश कर रही हूं।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, किम को उनके पारिवारिक शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियांस’ में दूसरे बच्चे के लिए सेरोगेसी का विकल्प अपनाने का सुझाव दिया गया था, लेकिन किम सेरोगेसी के ख्याल से ही डरती हैं।

किम ने कहा, “मैं दोबारा गर्भवती होने से बढ़कर कुछ नहीं चाहती। मैं उस अनुभव को दोबारा पाने के लिए मनचाही कीमत चुकाऊंगी।”

उन्होंने कहा, “सेरोगेसी मेरे लिए बहुत डरावनी है। मैं वह नहीं चाहती। मैं उसे अपनी सच्चाई नहीं बनाना चाहती। सेरोगेसी मेरा अंतिम विकल्प है..मुझमें किसी महिला से यह पूछने की हिम्मत नहीं होगी कि क्या तुम मेरे लिए बच्चा पैदा करोगी। मैं यह कतई नहीं कर सकती।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493