किम ने लोगों भ्रम दूर किया

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ से लोकप्रिय हुईं रिएलिटी स्टार किम कर्दाशियां का कहना है कि जीवन को लेकर लोग काफी भ्रम में रहते हैं, लोगों को लगता है कि जीवन में सभी चीजें आसानी से मिल जाती हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 34 वर्षीय पत्रिका ‘वोग’ के लिए सिडनी के पास जर्विस समुद्र तट पर फोटो शूट के दौरान किम ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने कहा, “मेरे बारे में लोगों को यह भ्रम है कि मैं कड़ी मेहनत नहीं करती हूं और मुझे हर चीज बड़ी आसानी से मिल जाती है। ऐसी दुनिया में रहना बेहद मुश्किल है, जहां कई सारे लोग आपके बारे में अपने-अपने तरीके से राय व्यक्त करते हैं।”

जीवन में संतुलन बनाने के बारे किम ने कहा, “अब मैं एक मां भी बन चुकी हूं और जानती हूं कि मेरे जीवन की प्राथमिकताएं क्या हैं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493