सैम्युल्स को मिनाज से थी शिकायत

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका निकी मिनाज के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड सफारी सैम्युल्स का कहना है कि उन्होंने मिनाज से रिश्ता इसलिए तोड़ा, क्योंकि उन्हें लगता था वह उनसे प्रेमी के बजाय कर्मचारी जैसा सलूक करती थीं।

मिनाज और सैम्युल्स अलग होने से पहले 12 सालों से साथ थे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, सैम्युल्स ने रेडियो कार्यक्रम ‘द ब्रेकफास्ट क्लब’ में यह स्वीकार किया कि अलगाव की पहल उन्होंने की।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने रिश्ता तोड़ा, लेकिन मैंने अपना सामान समेटा और सब छोड़कर चला आया।”

सैम्युल्स ने कहा, “मैं ऐसी स्थिति पर पहुंच गया था, जहां सम्मान बचा ही नहीं था। आपको पता है, उनके आसपास रहने वाला हर कोई उनके लिए काम करता है। मुझे लगता था कि मैं वह इंसान हूं जिसके साथ आप सोती-जगती हैं और मेरे साथ ऐसा सलूक हो रहा है, जैसे मैं ब्वॉयफ्रेंड नहीं, दूसरे लोगों की तरह मैं भी एक कर्मचारी हूं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493