किरण बेदी, इंदिरा गांधी पर बॉयोपिक चाहती है ईशा

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड में बॉयोपिक का दौर काफी जोर पकड़ रहा है और ऐसे में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का कहना है कि अगर उन्हें मौैका मिले तो वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या फिर पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी पर बॉयोपिक का हिस्सा बनना चाहेंगी।

ईशा कोप्पिकर लंबे अंतराल बाद अपनी आने वाली फिल्म ‘अस्सी नब्बे पूरे सौ’ और ‘शबरी-द रिवेंज ड्रामा’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

आने वाली फिल्म के पहले लुक की रिलीज के दौरान ईशा से जब पूछा गया कि क्या वह कोई बॉयोपिक बनाना चाहती हैं? तो इस पर ईशा ने कहा, “मैंने अभी तक इस बारे में नहीं सोचा है..और मैं सशक्त किरदार निभाने की शौकीन हूं। मैं किरण बेदी या इंदिरा गांधी के जीवन पर बनाना चाहूंगी। और या फिर किसी पौराणिक कथा के किरदार पर।”

‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘मैरी कॉम’ जैसी बॉयोपिक को मिली सफलता ने अन्य बॉयोपिकों को बढ़ावा दिया है।

फिल्म ‘अस्सी नब्बे पूरे सौ’ में ईशा एक सशक्त किरदार निभा रही हैं। फिल्म 80 के दशक से लेकर वर्तमान समय पर बनी है।

फिल्म का निर्देशन अंकुर भाटिया ने किया है और फिल्म में दिव्येंदु शर्मा भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493