कोलकाता, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारी बारिश के अनुमान के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हो रहे चक्रवात पर बराबर नजर रखी जा रही है।
सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दिन में विभिन्न जिला प्रशासन के साथ एक वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी और कोलकाता में किसी भी तरह के व्यवधान से निपटने की योजना बनाई गई है।
बाढ़ के हालात की निगरानी कर रहे कार्यबल का नेतृत्व कर रहे गृह सचिव बासुदेब बनर्जी ने कहा, “हम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के दबाव का पता लगा रहे हैं। यह कल तक बांग्लादेश की सीमा को पार कर सकता है। इसीलिए हम जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।”
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को ही इसकी भविष्यवाणी कर दी गई थी।
बनर्जी ने कहा कि कोलकाता में किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए सरकार, बिजली, सड़क और यातायात विभागों के प्रभारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।
पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जल जमाव की समस्या खड़ी हो गई है। हांलाकि बनर्जी का कहना है कि दक्षिणी जिलों में बाढ़ जैसी स्थिती पर काबू पा लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath