नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। हुआवे की उप-ब्रांड ऑनर ने सोमवार को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन ‘ऑनर प्ले’ लांच किया। इसमें किरिन 970 प्रोसेसर के साछ ‘न्यूरल प्रोसेसिग यूनिट’ (एनपीयू) दिया गया है, जिसे मशीन लर्निग एल्गोरिद्म में विशेषज्ञता हासिल है।
इस डिवाइस में जीपीयू टर्बो टेक्नॉलजी है, जो गेमर्स के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर संसाधनों को अनुकूलित करके प्रदर्शन को तेज करने में सक्षम है।
ऑनर प्ले अमेजन इंडिया पर 19,999 रुपये में 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ तथा 23,999 रुपये में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
हुआवे इंडिया-कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के उपाध्यक्ष (बिक्री) पी. संजीव ने एक बयान में कहा, “ऑनर प्ले को किरिन 970 और एआई टेक्नॉलजी के साथ लांच अभिनव प्रौद्योगिकी की शुरुआत का प्रतीक है, जो उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन्स से ‘इंटेलीजेंट फोन्स’ की तरफ ले जाएगा।”
ऑनर प्ले में 16 मेगापिक्सल प्लस 2 मेगापिक्सल का ड्युअल रियल कैमरा है, जिसके साथ पेशेवर फोटोग्राफी के लिए एआई दिया गया है।
जीपीयू टर्बो के साथ इसकी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग दक्षता 60 फीसदी तक बढ़ जाती है और चिप की शक्ति के उपभोग में 30 फीसदी तक की बचत होती है।
ऑनर प्ले में 6.3 इंच का फुलव्यू एचडी प्लस 19.5:9 डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 फीसदी है।
इस डिवाइस में 3,750 एमएएच की बैटरी दी गई है।
dharmpath.com dharmpath