नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। आभूषण डिजाइनर फराह खान अली ने कहा कि उन्होंने कभी भी खुद को केवल आभूषण डिजाइनर नहीं माना बल्कि वह खुद को ऐसी शख्सियत मानती हैं जिसे न केवल डिजाइनिंग से प्यार है बल्कि यह उनके लिए जिंदगी है।
फराह ने लाइफस्टाइल और गिफ्टिंग श्रृंखला में कदम रखा है। वोग वेडिंग शो में उनका लाइफस्टाइल संकलन पेश किया गया जिसमें स्कार्फ, स्कार्फ की एक्सेसरीज, कैंडिल्स, हाथ से पेंट की गई दीवार प्लेट और कई वस्तुएं शामिल थीं। इसके अलावा उनका क्रॉकरी संकलन भी मौजूद था।
उन्होंने कहा, “नया संग्रह मेरे ब्रांड फराह खान के विस्तार का हिस्सा है और यह बताता है कि मैं कौन हूं। यह मजेदार, क्लासिक, एलिगेंट है। मैंने क्रॉकरी, स्कार्फ, मोमबत्तियां और रोजमर्रा की वस्तुओं पर काम किया। ये सभी विभिन्न चीजों से प्रेरित हैं, जैसे क्रॉकरी नीले शहर जोधपुर से प्रेरित है।”
dharmpath.com dharmpath