‘किलिंग वीरप्पन’ के ट्रेलर को बिग बी, रितेश ने सराहा

मुंबई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता रितेश देशमुख ने फिल्म-निर्देशक राम गोपाल वर्मा की पहली कन्नड़ फिल्म ‘किलिंग वीरप्पन’ के ट्रेलर की प्रशंसा की है। यह फिल्म कुख्यात चंदन तस्कर वीरप्पन के जीवन पर आधारित है।

अमिताभ ने राम गोपाल वर्मा के साथ ‘सरकार’, ‘निशब्द’, ‘राम गोपाल वर्मा की आग’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को चौंकाने वाला बताया है।

बिग बी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म के जरिए ‘आग’ पर थोड़ा पानी डालने में मदद मिलेगी।

वर्मा ने लिखा, “बच्चन सर धन्यवाद। मुझे लगता है ‘किलिंग वीरप्पन’ से ‘आग’ पर पानी डालने में मदद मिलेगी।”

रितेश ने भी फिल्म के ट्रेलर की सराहना की और इसे उत्कृष्ट प्रोमो करार दिया है।

फिल्म ‘बंगिस्तान’ के अभिनेता ने लिखा, “फिल्म ‘किलिंग वीरप्पन’ का क्या उत्कृष्ट प्रोमो है। राम गोपाल वर्मा जी आपकी कास्टिंग इससे अधिक वास्तविक नहीं मिल सकती।”

‘सत्या’, ‘भूत’, ‘दौड़’ और ‘फूंक’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक का कहना है कि ‘किलिंग वीरप्पन’ से वीरप्पन को वापस लाने में मदद मिलेगी।

वर्मा ने लिखा, “रितेश धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि इससे मृत वीरप्पन को वापस लाने में मदद मिलेगी।”

बहुभाषी फिल्म ‘किलिंग वीरप्पन’ तेलुगू, तमिल और हिन्दी में भी प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493