नवाज ने मोदी को दिया था साथ चाय पीने का निमंत्रण

लाहौर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जब काबुल से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया था तो उन्होंने मोदी को अपने साथ चाय पीने के लिए आमंत्रित किया था और इसके बाद ही मोदी ने पाकिस्तान दौरे का मन बनाया।

‘द नेशन’ समाचार-पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज ने मोदी से कहा, “आइये, आप हमारे मेहमान हैं। आइये साथ चाय पीते हैं।”

मोदी ने भी नवाज के निमंत्रण को टाला नहीं और उनके 66वें जन्मदिन की बधाई देने अचानक लाहौर पहुंच गए।

नवाज लाहौर में जाति उमरा स्थित अपने आवास पर नातिन मेहरुन्निसा के 26 दिसम्बर हो होने वाले निकाह की तैयारियों में व्यस्त थे और मोदी ने वहां पहुंचकर समारोह की खुशियों को दोगुना कर दिया। नवाज के परिवार ने मोदी के लाहौर दौरे का स्वागत किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493