किवी कोच ने कोहली की सराहना की

इंदौर, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की शानदार पारियों को देखते हुए किवी टीम के कोच माइक हेसन ने कोहली की जमकर तारीफ की।

हेसन ने कहा कि भारतीय कप्तान मैच को न्यूजीलैंड से दूर खींच ले गए।

हेसन ने यहां दिन का खेल खत्म होने के बाद पत्रकारों से कहा, “शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली, उन्होंने हर अच्छी गेंद पर बेहतरीन शॉट लगाए। हम लंबे खेल की रणनीति पर चल रहे थे और हमने अपनी योजना पर अमल भी अच्छी तरह किया, लेकिन हमारी रणनीति को भोथरा कर दिया गया।”

हेसन ने कहा, “कोहली ने धीरे-धीरे हमारे खेल को मार दिया, उनकी पारी को इससे अच्छी तरह वर्णित नहीं किया जा सकता। उन्होंने करियर की सर्वोच्च पारी खेली और उसमें भी 120 रन एक-एक रन लेकर बनाए।”

गौरतलब है कि कोहली (211) ने रहाणे (188) के साथ चौथे विकेट के लिए 365 रनों की साझेदारी निभाई, जिसकी बदौलत भारत ने पांच विकेट पर 557 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर अपनी पहली पारी घोषित की।

हेसन ने आगे कहा, “यह एक कठिन दिन रहा, लेकिन मजेदार भी, साथ ही हमारे मानकों के अनुसार यह एक संतोषजनक दिन भी रहा। हमारे तेज गेंदबाजों ने 30 ओवर गेंदबाजी की, वह भी 135-140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकते हुए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493