कबड्डी विश्व कप : अमेरिका पर जापान की आसान जीत

अहमदाबाद , 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान ने रविवार को द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेले गए कबड्डी विश्व कप-2016 के अपने पहले मैच में अमेरिका पर एकतरफा जीत दर्ज की। यह अमेरिका की कबड्डी विश्व कप-2016 में दूसरी हार है।

जापान ने यह मैच 45-19 के अंतर से जीता। अमेरिका को अपने पहले मैच में ईरान के हाथों 52-15 से करारी शिकस्त मिली थी।

जापान की ओर से मासायुकी शिमोकावा ने सबसे अधिक सात अंक बटोरे, जबकि काजूहिरो ताकोनो ने छह अंक बनाए।

अमेरिका की ओर से कप्तान ट्राय बेकान ने सबसे अधिक पांच अंक बनाए। बेन मार्सेलस को चार अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493