टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो करीब तीन सौ मीटर तक घसीटते चला गया और पलट गया। वहीं सफारी की कई गोते खाकर पलट गई। इस हादसे में ऑटो चालक और उसमें बैठी एक सवारी व सफारी सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में सिविल में भर्ती कराया। ऑटो चालक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया।
वहीं मायावती की रैली में शामिल होने आई एक कार को शहीद पथ पर एक बस ने टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, थानाक्षेत्र के डीजीपी कार्यालय के थोड़ा आगे लोहिया पथ पर एक सपा का झंडा लगी सफारी कार (यूपी 32जीपी 8383) जनेश्वर मिश्रा पार्क में सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। उसके आगे ऑटो (यूपी 32 बीएन 9121) चल रहा था। सफारी चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो करीब तीन सौ मीटर तक घसीटते चला गया और पलट गया। वहीं सफारी की कई गोते खाकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार चालक सुशील और उसमे बैठे मूलरूप से जौनपुर हालपता जियामऊ निवासी कमलेश विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
वह ऑटो से जियामऊ में अपनी दुकान खोलेने के लिए जा रहे थे। वहीं सफारी सवार चालक ईबाद और उसमें बैठे आफाक, अरसद, आबिद और माज गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को गभीर हालत में सिविल में भर्ती कराया जहां ऑटो चालक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं मायावती की रैली में शामिल होने के आयी एक कार को शहीद पथ पर एक बस ने टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath