किशोरवस्था में शारीरिक शोषण का शिकार हुई थी जैमी किंग

लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैमी किंग ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी किशोरवस्था में शारीरिक शोषण का शिकार हुई थीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, किंग ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इस बात को साझा करते हुए बताया कि उनके शोषण की शुरुआत 12 वर्ष की उम्र से ही हो गई थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर गायिका लेडी गागा का इसके लिए धन्यवाद किया कि उनसे हिम्मत मिलने के बाद ही वह कम उम्र में अपने शोषण का खुलासा कर पाईं। उन्हें यह हिम्मत एकेडमी अवार्डस के दौरान रविवार रात गागा के गीत ‘टिल इट हैपेन्स टू यू’ की प्रस्तुति देखने के बाद मिली।

अभिनेत्री ने लिखा, “धन्यवाद लेडी गागा। इंडस्ट्री में एक किशोरी के रूप में अपने शोषण की पीड़ा से अब उबर रही हूं। बहादुर बनने का समय आ गया है।”

अपने एक अन्य ट्वीट में किंग ने लिखा, “मुझे इस वाकये को कवर स्टोरी बनाने का सुझाव दिया गया था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इसके लिए स्वयं मुझे धन्यवाद। आप सभी के साथ दिल की बात निजी तौर पर साझा करना मुझे ज्यादा खुशी दे रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493