किशोर की आंख में सुअर की कॉर्निया का प्रत्यारोपण

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। चीन के चिकित्सकों ने ग्वांगडोंग प्रांत के एक किशोर में सुअर की आंख की कॉर्निया प्रत्यारोपित की है। प्रत्यारोपण के बाद किशोर की दृष्टि पहले से बेहतर है।

बीजिंग, 11 मार्च (आईएएनएस)। चीन के चिकित्सकों ने ग्वांगडोंग प्रांत के एक किशोर में सुअर की आंख की कॉर्निया प्रत्यारोपित की है। प्रत्यारोपण के बाद किशोर की दृष्टि पहले से बेहतर है।

स्थानीय दैनिक साउदर्न मेट्रोपलिस की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑपरेशन फरवरी माह में ग्वांगझाऊ झोंगशैन यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया था। मानव कार्निया की कमी के कारण चिकित्सकों ने सुअर की आंख से कार्निया निकालने का निर्णय किया था।

14 वर्षीय इस किशोर ने पटाखे से हुए एक विस्फोट में अपनी दाहिने आंख की रोशनी खो दी थी।

ऑपरेशन के एक सप्ताह बीतने के बाद किशोर की दृष्टि बेहतर हो रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि आगे के उपचार के साथ अधिक सुधार होने की संभावना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493