चेन्नई, 11 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में यमुना खादर क्षेत्र में आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांकृतिक महोत्सव को रोकने के प्रयासों की हिन्दू संगठन, हिन्दू मुन्नानी ने शुक्रवार को भर्त्सना की।
हिन्दू मुन्नानी के संस्थापक रामगोपालन ने कहा, “हिन्दू मुन्नानी आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक महोत्सव को राजनैतिक एजेंडे के तहत रोकने का प्रयास करने वालों की निंदा करता है। “
उन्होंने कहा कि शंका इस बात की उत्पन्न हो गई है कि कहीं कार्यक्रम रोकने की यह कोशिश, दुनिया भर में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को फैलने से बाधित करने की दिशा में तो नहीं है।
dharmpath.com dharmpath