इंडियन ओपन के लिए तैयार हैं चौरसिया

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। गोल्फर एस.एस.पी चौरसिया अगले सप्ताह जब 16.6 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले इंडियन ओपन में उतरेंगे तो उनकी कोशिश पिछले चार बार की असफलता को पीछे छोड़कर खिताब जीतने की होगी। चार बार चौरसिया इस टूर्नामेंट में उपविजेता रहे हैं।

पिछले साल चौरसिया प्ले ऑफ में अर्निबन लाहिड़ी से हार गए थे। लेकिन दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) में 17 मार्च से 20 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में वह पुरनी असफलताओं को पीछे छोड़ना चाहेंगे।

चौरसिया इस टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। उनके अलावा मौजूदा विजेता लाहिड़ी, तीन बार के विजेता आयरलैंड के पाड्रेग हारिंगटन और वर्तमान में मेरिट में शीर्ष पर चल रहे आस्ट्रेलिया के मार्कस फ्रेसर और दो बार के एशियन टूर विजेता जीव मिल्खा सिंह भी खिताब की दौड़ में शामिल हैं।

तीन बार के एशियन टूर विजेता चौरसिया यहां अपने आप को साबित करने उतरेंगे।

चौरसिया ने कहा, “इंडियन ओपन मेरे देश में होने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट है जिसे हर भारतीय जीतना चाहता है। जब मैं किसी टूर्नामेंट में हारता हूं तो मुझे लगता है कि मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है जिससे मुझे सुधार करने में मदद मिलेगी। मैं कई बार काफी करीब आकर जीतने से रह गया।”

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली में खेलने को लेकर तैयार हूं। यहां आपको शांत रहना पड़ता है, सीधा खेलना पड़ता है और गेंद को सही तरीके से होल में खेलना होता है। अगर आप यह तीन चीज कर लेते हो तो आप जीत सकते हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493