विश्व कप टी-20 : राजनाथ ने पाकिस्तान को दिया सुरक्षा का आश्वासन

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के दौरान पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के दौरान पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

पाकिस्तान सरकार ने भारतीय सरकार से टीम की सुरक्षा का लेकर लिखित आश्वासन मांगा था।

सैनिकों, पूर्व सैनिकों, हिमाचल प्रदेश के नेता भारत-पाकिस्तान मैच के धर्मशाला में आयोजन के खिलाफ थे जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मैच को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।

राजनाथ ने कहा है कि विश्व कप में आने वाली हर टीम सुरक्षित रहेगी।

उन्होंने कहा, “जो भी भारत आएगा वह यहां सुरक्षित रहेगा।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने भी कहा है कि बोर्ड मेजबान होने के नाते विश्व कप में हिस्सा ले रही हर टीम को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएगा।

शुक्ला ने कहा, “मैं इस बात का आश्वासन देता हूं कि यहां हर किसी को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। हम इसको लेकर संबंधित राज्य और जिला प्रशासन से बात करेंगे। हम पूरी सुरक्षा देंगे। हम इसको लेकर संबंधित लोगों से बात करेंगे। हमारी पूरी टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।”

शुक्ला ने कहा, “अब पाकिस्तान को लिखित आश्वासन की जिद छोड़ देनी चाहिए। यह दो सरकारों के बीच की बात है और मैं इसमें कुछ नहीं बोल सकता। मेरा मानना यह है कि अब उन्हें अपनी टीम को भेज देना चाहिए। सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी मेजबान बोर्ड पर होती है। इसलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए। वह धर्मशाला में मैच नहीं खेलना चाहते थे, इसलिए हमने मैच कोलकाता स्थानांनतरित कर दिया। मेरे हिसाब से अब उन्हें सुरक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “बीसीसीआई, संबंधित सरकार, स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ भारतीय सरकार से सुरक्षा को लेकर बात कर रही है।”

पाकिस्तान टीम को मंगलवार शाम को ही भारत के लिए रवाना होना था। लेकिन पीसीबी ने सुरक्षा हालात का जायाजा लेने भारत गई तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट आने तक टीम को रोके रखा।

आईसीसी द्वारा बुधवार को भारत-पाकिस्तान मैच को कोलकाता स्थानांतरित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को टीम को शुक्रवार को भारत भेजने की बात कही थी। लेकिन पाकिस्तान सरकार की लिखित आश्वासन की मांग के चलते टीम की रवानगी को टाल दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493