किश्तवाड़-मचैल माता यात्रा रूट पर बादल फटने से 45 लोगों की मौत

किश्तवाड़-जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चाशोटी इलाक़े में बादल फटने से भारी नुक़सान की आशंका जताई जा रही है.
किश्तवाड़ डीसी पंकज शर्मा ने 45 लोगों की मौत की पुष्टि की है. किश्तवाड़ ज़िला अस्पताल के सीएमओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि अभी तक 35 शव पहुंचे हैं जिनमें 11 की पहचान की जा चुकी है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, घटनास्थल पर फ़्लैश फ़्लड की स्थिति पैदा हुई थी. यह जगह मचैल माता यात्रा का स्टार्टिंग प्वाइंट है.

एजेंसी ने किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा के हवाले से कहा कि राहत और बचाव के लिए घटना स्थल पर टीमें भेजी गई हैं.

किश्तवाड़ डीसी कार्यालय ने बीबीसी को बताया है कि कम से कम 70 लोगों को ब्लॉक और ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा है कि किश्तवाड़ के चाशोटी इलाक़े में बादल फटने की घटना में लगभग 100 लोग घायल हुए हैं.

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर्प्स अपने एक्स अकाउंट पर राहत और बचाव अभियान के बारे में बताया है, “राहत कार्य तेज़ी से जारी है. 60-60 जवानों के 5 कॉलम और व्हाइट नाइट कोर्प्स की मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं… लापता लोगों की तलाश जारी है और प्रभावित परिवारों तक चिकित्सा सहायता और अन्य मदद पहुंचाई जा रही है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493