किश्तवाड़ में प्रदर्शनकारी कर्मियों को बर्खास्त करने का नोटिस

जम्मू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में प्रशासन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत काम कर रहे 41 कर्मियों को सोमवार को सेवा समाप्ति का नोटिस भेज दिया। यह कर्मी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों से दो दिन में काम पर लौटने के लिए कहा गया है, अन्यथा उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।

एक अधिकारी ने कहा, “ये सभी कर्मी अनुबंध पर काम कर रहे हैं और उन्हें भेजे गए नोटिस नियुक्ति के सभी मानकों को पूरा करते हैं।”

राज्य में किश्तवाड़ अकेला ऐसा जिला नहीं है जहां काम के नियम बेहतर करने के लिए ऐसे कर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493