किश्तवाड़ में बस दुर्घटना, 18 लोग घायल

जम्मू, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार को एक बस दुर्घटना में 18 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि कंडनी गांव से किश्तवाड़ शहर की ओर जाने वाली एक बस के चालक ने फोगमोर में गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह सड़क पर पलट गई।

पुलिस ने कहा, “सड़क हादसे में 18 लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों की हालत स्थिर है।”

किश्तवाड़ के जिलाधिकारी ए. एस. राना ने अस्पताल जाकर घायल यात्रियों का हालचाल जाना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493