मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। किश्वर मर्चेट के साथ शादी की पहली सालगिरह मना रहे अभिनेता सुयश राय का कहना है कि वह उन्हें बेहतर इंसान बनाने के लिए अपनी पत्नी के आभारी हैं।
सुयश ने कहा, “जब प्यार से मेरा विश्वास उठ गया, तब मुझे उनसे प्यार हुआ। उन्होंने बुरे वक्त से उबरने में मेरी मदद की। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मेरा तब विश्वास किया, जब किसी को मुझ पर विश्वास नहीं था। मेरे जीवन के पिछले सात वर्षो में जब भी मुझे किसी की जरूरत थी, तो वह हमेशा मेरे साथ रहीं।”
ये जोड़ी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एक साथ नजर आ चुकी है।
dharmpath.com dharmpath