किसानों का दिल्ली कूच,इंटरनेट सेवाएं बाधित

दिल्ली-किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला जिले के कुछ हिस्सों में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक इंटरनेट सेवाएं बाधित रहेंगी. यह आदेश हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने दूरसंचार अधिनियम, 2023 और दूरसंचार (सेवाओं का अस्थायी निलंबन) नियम, 2024 के तहत जारी किया है. आदेश का उद्देश्य शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना और इंटरनेट के दुरुपयोग से फैलने वाली अफवाहों को रोकना बताया गया है.

पंजाब- हरियाणा बॉर्डर पर बीते 10 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली कूच की तैयारी करेंगे. 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर बढ़ेगा. किसानों के दिल्ली की ओर मार्च के मद्देनजर हरियाणा में 14 दिसंबर (06:00 बजे) से 17 दिसंबर (23:59 बजे) तक अंबाला के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं.

प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493