किसानों का भारत बंद 26 मार्च को, दूध व सब्जियों की सप्लाई रहेगी ठप्प

कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्सन कर रहे किसान संगठनों ने आगामी 26 मार्च यानी शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। माना जा रहा है कि इस दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कुछ राज्यों में दूध तथा सब्जियों की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे एक दिन पहले ही जरूरी चीजों का बंदोबस्त कर लें। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के दौरान दूध तथा सब्जियों की सप्लाई भी बंद रखने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्च का महासचिव दवेंदर सिंह के मुताबिक, एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा। पंजाब में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है। यहां किसानों ने ट्रेन रोकने का ऐलान भी किया है। किसान संगठन ने लोगों से अपील की है कि वह केंद्र सरकार के काले कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को 12 घंटे के लिए अपनी दुकान और ऑफिस बंद रखें। बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493