किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए ‘द मिलियन फार्मर स्कूल’ का आयोजन

लखनऊ, 17 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को लेकर एक बड़ा आयोजन दिसंबर में करने जा रही है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि पांच वर्ष में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ‘द मिलियन फार्मर स्कूल’ का आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ, 17 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को लेकर एक बड़ा आयोजन दिसंबर में करने जा रही है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि पांच वर्ष में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ‘द मिलियन फार्मर स्कूल’ का आयोजन किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिसंबर को लखनऊ से प्रदेश भर में एक साथ शुरू होने वाली इस पाठशाला का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत 10 लाख से अधिक किसानों को उन्नतिशील खेती के लिए प्रशिक्षित करने की तैयारी है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी ने पिछले दिनों 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की रणनीति की घोषणा की थी। कृषि विभाग ने इस मुहिम पर आगे बढ़ते हुए यह नई पहल शुरू करने की तैयारी की है।

प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसानों को इस क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों की जानकारी देकर उन्नतिशील खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है और उन्नतिशील खेती से ही आय बढ़ सकती है। विभाग इसके लिए एक मुकम्मल योजना लाने जा रहा है जिसके लिए पांच दिसंबर से ‘द मिलियन फार्मर स्कूल’ का आयोजन शुरू हो जाएगा।

अधिकारियों का दावा है कि इस कार्यक्रम में दस लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एक साथ सभी 75 जिलों में यह आयोजन शुरू होगा। इसमें रबी की फसलों के अलावा जैविक खेती, हेल्थ कार्ड, फसल प्रणाली, फसल बीमा योजना व कृषि विविधीकरण जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण देने वाले अपने विषय के जानकार होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493