पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया, “सरकार बनते ही कर्जमाफी के निर्णय के साथ-साथ ही गेहूं खरीद का रिकार्ड बनाकर योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि उप्र के किसानों की बदहाली दूर करने में कोई कोर कसर नहीं रहेगी। हर कैबिनेट की बैठक से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले फैसले लिए जा रहे हैं।”
त्रिपाठी ने कहा, “धान की फसल तैयार होते ही सरकार ने धान के तीन हजार क्रय केंद्र खोलकर सीधे किसानों से धान खरीदने का निर्णय लिया, जिस पर प्रभावी कार्रवाई शुरू हो गई है। धान खरीदने व भुगतान की जानकारी सीधे किसानों के मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के जरिए दी जा रही है, जिससे बिचौलिए इस व्यवस्था से पूरी तरह से दूर हो गए हैं।”
उन्होंने कहा, “50 लाख टन धान की खरीद का रिकार्ड लक्ष्य सरकार ने लिया है। सरकार ने गन्ना, आलू, गेहूं के साथ-साथ अब धान की व्यापक खरीद का निर्णय कर किसानों की आय बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर मुहर लगा दी है। किसानों की सुविधाओं का ध्यान भी सरकार रख रही है। धान खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
dharmpath.com dharmpath