किसानों की बेहाली में जश्न मनाना शर्मनाक : मप्र कांग्रेस

भोपाल, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्रदेश सरकार एक नवंबर से तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। कांग्रेस ने स्थापना दिवस को गर्व का दिवस बताया है, मगर कहा है कि जब किसान आत्महत्या कर रहे हों, तब जश्न मनाना बेमानी है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मंगलवार को एक बयान जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि वे प्रदेश की जनता (भगवान) की गाढ़ी कमाई को लुटाना बंद करें। स्थापना दिवस, इस प्रदेश के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है, लेकिन प्रदेश के जो आर्थिक हालात हैं, किसान अपनी उपज की सही कीमत पाने के लिए भटक रहा है, कर्ज न चुका पाने, फसल खराब होने से 138 किसानों ने आत्महत्या कर चुके हैं।

सिंह ने कहा कि किसानों की स्थिति व प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह जश्न मनाने का समय नहीं है, इसलिए मुख्यमंत्री चौहान स्थापना दिवस समारोह को साधारण तरीके से मनाएं और विकास यात्रा रद्द करें, क्योंकि इससे पौने दो लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा प्रदेश और अधिक कर्ज में डूब जाएगा।

सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव के एक साल पहले की यात्रा मुख्यमंत्री की चुनावी यात्रा है, जिसमें वे सरकारी संसाधनों का बेरहमी के साथ उपयोग करेंगे। लिहाजा, इस यात्रा का पूरा खर्च भारतीय जनता पार्टी वहन करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493