किसानों के साथ राहुल की बैठक शनिवार तक स्थगित

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान नेताओं के साथ प्रस्तावित बैठकें 18 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राहुल की किसानों के साथ ये बैठकें शुक्रवार को होनी थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “बैठकों के समय में परिवर्तन किया गया है, क्योंकि हम उन किसानों को यात्रा के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं जो रविवार को यहां रामलीला मैदान में होने वाली किसान मजदूर रैली में शामिल होने के लिए दूर से आ रहे हैं।”

56 दिनों की छुट्टियां बिताने के बाद गुरुवार को लौटे राहुल शनिवार सुबह 10 बजे किसानों के विभिन्न प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

सुरजेवाला ने आईएएनएस से कहा, “कल (शनिवार) राहुल गांधी से उनके आवास पर देशभर से किसानों के तकरीबन आधा दर्जन संगठन मुलाकात करेंगे।”

सुरजेवाला ने कहा कि छुट्टियों के बाद काम पर लौटने के पहले दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष स्थितियों का जायजा लेंगे और अपने दफ्तर को व्यवस्थित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493