किसानों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए : केजरीवाल

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से मार्च कर रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, “किसानों को दिल्ली में आने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्हें दिल्ली में प्रवेश क्यों नहीं करने दिया जा रहा? यह गलत है। हम किसानों के साथ हैं।”

केजरीवाल की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारतीय किसान संघ से जुड़े हजारों किसानों को जिन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार से 23 सितंबर को मार्च शुरू किया था, उन्हें राजधानी में प्रवेश करने नहीं दिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493