किसानों को मजबूर बनाना चाहते हैं मोदी : राहुल

उन्नाव, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को उन्नाव में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी किसानों को मजबूत नहीं बल्कि मजबूर बनाना चाहते हैं।

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया था। क्या मोदी जी भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे?

कांग्रेस की किसान यात्रा बुधवार को कानपुर पहुंची थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मुकुट पहनाया। इस पर उन्होंने कहा, “मैं राजा नहीं हूं। यह मुकुट तो मोदी जी के लिए है।”

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अब रेल बजट समाप्त करने जा रही है, लेकिन सरकार को चाहिए कि किसान बजट बनाए। चाह कर भी किसान बच्चों को नहीं पढ़ा पाता है। मोदी सरकार ने अरबपति उद्योगपतियों का एक लाख दस करोड़ रुपया माफ कर दिया और किसान का कर्ज माफ करने के लिए उनके पास पैसा नहीं है।

राहुल ने कहा कि मोदी जी सुबह उठते ही सबसे पहले अपने पायलट को फोन करते हैं और कहते हैं कि जल्दी तैयार हो जाओ। उनका अधिकांश समय यात्राओं में ही बीतता है।

उन्होंने कहा कि मोदी के पास विदेश यात्राओं और उद्योगपतियों से मिलने का समय तो है लेकिन किसानों के लिए उनके पास समय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493