किसानों, संगठनों के 16 सितंबर के बंद को डीएमके का समर्थन

चेन्नई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष करुणानिधि ने बुधवार को घोषणा की कि कर्नाटक से कावेरी नदी के पानी की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा 16 सितंबर को आहूत बंद का उनकी पार्टी समर्थन करेगी।

बंद का आह्वान किसानों, ट्रक मालिकों व व्यापारियों के हितों को लेकर विभिन्न संगठनों के समर्थन में तथा कर्नाटक में उपद्रवियों द्वारा करोड़ों रुपये की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में किया गया है।

यहां एक बयान में करुणानिधि ने कहा कि जिन संगठनों ने बंद का आह्वान किया है, उनकी अपील पर डीएमके ने उनका समर्थन करने का फैसला लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493