नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। जाने माने किसान नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य शरद जोशी का 81 साल की उम्र में शनिवार को पुणे में निधन हो गया।
नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। जाने माने किसान नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य शरद जोशी का 81 साल की उम्र में शनिवार को पुणे में निधन हो गया।
महाराष्ट्र के सतारा में जन्मे जोशी को शेतकरी संघटना के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा वह स्वतंत्र भारत पार्टी के संस्थापक भी थे।
शरद जोशी ने 2004 से 2010 तक राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह मान ने कहा, “शरद जोशी के निधन से किसान आंदोलन में जो रिक्तता आई है, उसे भरा नहीं जा सकता। उन्हें हमेशा किसानों के उत्थान के संघर्ष में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।”
मान ने कहा कि शरद जोशी का निधन किसान आंदोलन के लिए एक बड़ा नुकसान है।
dharmpath.com dharmpath